गुमला, जून 22 -- गुमला,प्रतिनिधि । डीडीसी अनिमेष रंजन ने सोमवार को विशुनपुर प्रखंड स्थित अनुसूचित जनजाति आवासीय बालिका हाईस्कूल चापाटोली का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय, छात्रावास व्यवस्था और छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया। मौके पर जिला कल्याण पदाधिकारी, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता और विद्यालय के प्रधानाध्यापक मौजूद थे। डीडीसी ने कहा कि आवासीय विद्यालयों में छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक माहौल और सुरक्षित सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। यह भी पढ़ें- अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय की वेबसाइट लॉन्च

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...