पीलीभीत, मई 7 -- पूरनपुर। माधोटांडा क्षेत्र स्थित जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय से 12 वर्षीय छात्र छात्रावास की दीवार फांदकर फरार हो गया। घटना से विद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस और स्कूल प्रशासन ने छात्र की तलाश शुरू की। बाद में छात्र को अमरिया स्थित उसके दादा के घर से सकुशल ढूंढ लिया। छात्र अमित कुमार एक दिन पहले ही छात्रावास में आया था। वह लगातार पढ़ाई न करने की बात कह रहा था। बुधवार दोपहर करीब एक बजे भोजन करने के बाद वह छात्रावास की बाउंड्री फांदकर चला गया। घटना की जानकारी मिलते ही विद्यालय प्रशासन ने डायल 112 और स्थानीय पुलिस को सूचना दी। तलाश के दौरान छात्र अपने दादा के घर पर मिला। समाज कल्याण अधिकारी चंद्र मोहन विश्नोई ने बताया कि छात्र पढ़ाई करने से मना कर रहा था और बिना बताए विद्यालय से चला गया था। अनुशासनहीन...