हरदोई, मार्च 20 -- बेनीगंज। विकासखंड कोथावा की ग्राम पंचायत झरोइया में निर्माणाधीन कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं छात्रावास का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। इसका शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा द्वारा 25 अक्टूबर 2024 को किया गया था। करीब 4.17 करोड़ रुपये की लागत से बन रही इस भवन का निर्माण कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा कराया जा रहा है। वर्तमान में भवन में बिजली वायरिंग और पुताई का कार्य तेजी से चल रहा है। इस छात्रावास भवन के निर्माण से क्षेत्र की बालिकाओं को बड़ी सुविधा मिलेगी। अब स्थानीय ही नहीं, बल्कि दूरदराज क्षेत्रों की छात्राएं भी यहां रहकर शिक्षा ग्रहण कर सकेंगी।ग्रामीणों का कहना है कि इस परियोजना से क्षेत्र में शिक्षा का स्तर सुधरेगा। बालिका शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा। इससे क्षेत्र के समग्र विकास को नई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.