नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। दिल्ली कांग्रेस ने दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रावासों में भोजन बनाने के लिए सिलेंडर की कमी पर चिंता जाहिर की है। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि छात्रों को भोजन नहीं मिल पाना गहन चिंता का विषय है। दिल्ली सरकार को तुरंत इसका हल निकालना चाहिए। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की तरफ से लगातार बयान दिया जा रहा है कि वैश्विक संकट का असर आम लोगों पर नहीं पड़ने दिया जाएगा। इसके बावजूद रसोई गैस का संकट लोगों की रसोई, होटल, रेस्टोरेंट, छोटे ढाबों और जेएनयू, डीयू के छात्रावासों सहित प्राइवेट कोचिंग लेने वाले छात्रों के छात्रावास तक को प्रभावित कर रहा है। छात्रावास सूने पड़े हैं और छात्र अस्थायी व्यवस्था या डिब्बाबंद भोजन पर निर्भर हो रहे हैं। व्यावसायिक सिलेंडर की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.