छात्रावासों के छात्रों को निशाना बना रहा प्रशासन : भाकपा माले
पटना, मई 9 -- भाकपा माले ने पटना स्थित इकबाल और नदवी छात्रावास के छात्रों को प्रशासन द्वारा जानबूझकर निशाना बनाने का आरोप लगाया। शनिवार को भाकपा-माले विधायक दल के पूर्व नेता महबूब आलम, मीडिया इंचार्ज कुमार परवेज और पुनीत पाठक ने पटना विश्वविद्यालय के इक़बाल और नदवी छात्रावास का दौरा किया। जहां दो दिन पहले रात के अंधेरे में पुलिस द्वारा छात्रों को गिरफ्तार किया गया था। भाकपा-माले ने राज्य सरकार से सभी गिरफ्तार छात्रों को तत्काल रिहा करने, पूरी कार्रवाई की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। पार्टी ने कहा कि छात्र समुदाय अन्याय और दमन के खिलाफ अपनी आवाज़ उठाता रहेगा। इंसाफ की मांग करना कोई जुर्म नहीं है और इसे दबाने की हर कोशिश का पुरजोर विरोध किया जाएगा। यह भी पढ़ें- भाकपा माले और अन्य संगठन का प्रदर्शन आज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.