छात्रावासों की व्यवस्थाओं को लेकर रुहेलखंड विश्वविद्यालय सख्त
बरेली, अगस्त 23 -- एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के मद्देनजर छात्रावासों की व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं। कुलसचिव महेंद्र कुमार की ओर से जारी निर्देश में वार्डनों को छात्रावासों का नियमित निरीक्षण कर पानी, वाटर कूलर, बिजली, पंखे, शौचालय, फर्नीचर और स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। विद्यार्थियों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कर उसका रिकॉर्ड भी रखने के निर्देश हैं। मेस में साफ-सफाई, पौष्टिक भोजन और खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की नियमित जांच कराने को कहा गया है। यह भी पढ़ें- न्यायिक वादों की आख्या 24 घंटे में देनी होगी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.