छात्रावासों का भौतिक सत्यापन कर विस्तृत रिपोर्ट करें तैयार : उपायुक्त
बोकारो, अगस्त 6 -- बोकारो, प्रतिनिधि। गुरुवार को उपायुक्त अजय नाथ झा ने कार्यालय कक्ष में अधिकारियों के साथ बैठक कर कल्याण विभाग की योजनाओं व कार्यक्रमों की समीक्षा की। बैठक में मुख्यमंत्री नि: शुल्क साइकिल वितरण योजना, प्री-पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना, कल्याण विभाग के छात्रावासों की स्थिति, अल्पसंख्यक छात्रावास निर्माण सहित विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गयी। उपायुक्त ने जिला कल्याण पदाधिकारी से अब तक हुए साइकिल वितरण की जानकारी ली। जिला कल्याण पदाधिकारी ने बताया कि अब तक 9,010 साइकिलों का वितरण किया जा चुका है। इस पर उपायुक्त ने शेष साइकिलों का वितरण एक सप्ताह के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया। डीसी ने जिले के कल्याण विभाग के छात्रावासों की वर्तमान स्थिति का समग्र आकलन करने के लिए एक टीम गठित करने का डीडीसी को निर्देश दिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.