गंगापार, फरवरी 27 -- थानापुर स्थित प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय के बाहर छात्राओं से बदसलूकी का मामला सामने आया है। आरोप है कि विद्यालय के समीप खड़े ट्रक चालक, खलासी और कुछ बाइक सवार युवक आए दिन छात्राओं से अभद्र व्यवहार करते थे। शुक्रवार को भी कुछ लोग ट्रक और बाइक लेकर विद्यालय के सामने खड़े थे। शिक्षकों ने जब उन्हें वहां से हटने को कहा तो आरोपितों ने उनसे भी कहासुनी करते हुए अभद्रता की। स्थिति बिगड़ती देख शिक्षकों ने तत्काल 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी पर पहुंचे ग्रामीणों को देख बाइक सवार युवक फरार हो गए। प्रभारी इंचार्ज थाना थरवई संतोष पांडेय घटनास्थल पर पहुंच ट्रक चालक, खलासी और वाहन को कब्जे में लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। ग्राम प्रधान विजयलक्ष्मी सिंह चंदेल ने बालिकाओं के सुरक्षित पठन पाठन को संज्ञान में ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.