पूर्णिया, अप्रैल 13 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।कटिहार टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के कर्मचारियों द्वारा छात्राओं से दुर्व्यवहार एवं मारपीट करने की घटना पर अभाविप ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। साथ ही पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर विवेकानंद सिंह से मुलाकात कर इस मामले में दोषी कर्मचारियों को निलंबित करने की मांग की है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उत्तर बिहार के प्रांत सहमंत्री विनय सिंह एवं विभाग संयोजक नीतीश निक्कू ने कहा है कि पूर्णिया विश्वविद्यालय में व्याप्त शैक्षणिक अराजकता, लचर शिक्षा व्यवस्था एवं सत्र 2025-29 स्नातक की परीक्षा में परीक्षा विभाग की लापरवाही से बार-बार स्थगित होने के कारण आक्रोशित छात्राओं ने जब विरोध जताने का प्रयास किया तो कटिहार टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के कर्मचारियों द्वारा छात्राओं से दुर्व्यवहार ...