छात्राओं से छेड़छाड़ प्रकरण में आरोपी शिक्षक को जेल भेजा
मेरठ, अगस्त 5 -- स्कूल में छात्राओं के साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकतों पर निलंबित सहायक अध्यापक सुधाकर सिंह को पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने के बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सीओ किठौर का कहना है कि विवेचक को पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए गए हैं। गत 21 जुलाई को गढ़ रोड स्थित गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक सुधाकर सिंह के खिलाफ छात्राओं से छेड़छाड़ करने का मामला प्रकाश में आया था। जिसकी वीडिया भी वायरल हुई थी। जिसमें स्कूल की छात्राएं शिक्षक पर गंभीर आरोप लगा रही थी। पूरे प्रकरण में छात्राओं के अभिभावकों, प्रधानाचार्य देवेश शर्मा व ग्राम प्रधान ने बीएसए सहित अन्य अधिकारियों से शिकायत की थी। काफी दिन से मामले की जांच पड़ताल चल रही थी। जिसके बाद बीएसए ने मंगलवार को आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया था। वहीं मुंडाली पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.