शाहजहांपुर, मार्च 13 -- तिलहर, संवाददाता। पेपर देकर आ रही छात्राओं से कुछ युवकों के द्वारा छेड़छाड़ करने व मोबाइल छीनने के आरोप में पुलिस ने 12 दिन बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं किया। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी ने पुलिस के खिलाफ नाराजगी जताते हुए एसपी से शिकायत की। वहीं तिलहर कोतवाली में हंगामा भी किया। नवदिया धूसर गांव के रमेश शर्मा ने बताया कि वह भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के जिला उपाध्यक्ष है। उन्होंने बताया कि वह 27 फरवरी की शाम 6 बजे अपनी पुत्री एवं अन्य छह छात्राओं को श्री पुत्तू सिंह चंद्रा कुमारी इंटर कॉलेज सुरजूपुर से बोर्ड परीक्षा दिलाकर बोलेरो गाड़ी से तिलहर वापस आ रहे थे।आरोप है कि रास्ते में जैतीपुर रोड पर बाइक सवार तीन लोगों ने छात्राओं के साथ इशारे करते हुए छेड़छाड़ की।इसकी जानकारी जब उन्हें हुई तो उन्होंने गाड़ी रोककर ब...