बलिया, मई 1 -- सिकन्दरपुर हिंदुस्तान संवाद। इलाके के एक प्रावि में गुरु-शिष्य के रिश्ते को कलंकित करने का मामला प्रकाश में आया है। अपने ही विद्यालय की दो छात्राओं से छेड़खानी करने के आरोप में स्कूल के हेडमास्टर के खिलाफ गुरुवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी शिक्षक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।शिक्षा क्षेत्र नवानगर के एक प्राथमिक विद्यालय में कक्षा दो में पढ़ने वाली दो छात्राओं के परिजनों ने स्कूल के हेडमास्टर पर गलत कार्य करने का आरोप लगाया है। सात साल और पांच साल की दो बालिकाओं के परिजनों ने पुलिस को बताया है कि तीन-चार दिन पहले विद्यालय के हेडमास्टर चाकलेट का लालच देकर विद्यालय के बाथरुम में ले जाकर अश्लील हरकत किया। सात साल की बच्ची ननिहाल में रहकर पढ़ाई करती है। बताया जाता है कि घर पहुंचने पर बच्चियों ने मामले से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.