भागलपुर, जुलाई 28 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। स्कूल, कॉलेज और कोचिंग आने-जाने के दौरान। राह चलते हुए। किसी महिला या छात्रा पर कमेंट किया, छेड़खानी की तो अब पुलिस दीदी के डंडे पड़ेंगे। लफंगों और मनचलों पर नकेल कसने के लिए बहुत जल्द पुलिस दीदी फील्ड में दिखने वाली हैं। पुलिस दीदी को गश्त के लिए स्कूटी मिलने वाली है। राज्यभर में 15 सौ स्कूटी उनके लिए खरीदी जा रही है, जिनमें एक हजार पेट्रोल और पांच सौ स्कूटी इलेक्ट्रिक होगी। भागलपुर सहित सभी जिलों में पुलिस दीदी की टीम का गठन किया जाएगा। उन्हें वैसी जगहों पर गश्त करने के लिए भेजा जाएगा जहां छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा जरूरी हो। जगहों पर विशेष नजर, शेरनी दल व अभया ब्रिगेड के बाद अब पुलिस दीदी यह भी पढ़ें- छात्र -छात्राओं को पुलिस ने सुरक्षा और अधिकारों के प्रति किया जागरूकमहिलाओं की सुरक्...