बलिया, मई 1 -- सिकन्दरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। विद्यालय की छात्राओं के साथ छेड़खानी करने के आरोपी शिक्षा क्षेत्र नवानगर के प्राथमिक विद्यालय सिवानकला के प्रधानाध्यापक फैजुल्लाह अंसारी को सिकंदरपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शिकायत के बाद तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने आरोपी को गुरुवार को ही हिरासत में ले लिया था। इसके बाद साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक कानूनी धाराओं में चालान कर आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। मामले से जुड़े गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। अन्य साक्ष्य भी एकत्र किए जा रहे हैं, ताकि प्रकरण की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जा सके। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी。 यह भी पढ़ें- छात्राओं से छेड़खानी के आरोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.