मुंगेर, अगस्त 19 -- धरहरा, एक संवाददाता। धरहरा प्रखंड की एक मध्य विद्यालय में शिक्षक पर छात्राओं के साथ अनुचित व्यवहार करने के आरोप का मामला सामने आया है। छात्राओं ने एक शिक्षक पर अकेले में बुलाकर गर्भावस्था से जुड़े सवाल पूछने तथा कक्षा के दौरान उनके साथ अनुचित तरीके से पेश आने का आरोप लगाया है। मामला सामने आने के बाद पिछले दो दिनों से विद्यालय में विवाद की स्थिति बनी हुई है। बताया जाता है कि, एक छात्रा की शिकायत के बाद उसके अभिभावक विद्यालय पहुंचे और शिक्षक के व्यवहार का विरोध किया। मामला बढ़ने पर प्रधानाध्यापक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस उक्त शिक्षक को थाना ले गयी और उससे सुबह से शाम करीब चार बजे तक पूछताछ की। हालांकि, अभिभावकों की ओर से लिखित शिकायत नहीं मिलने के कारण पुलिस ने शिक्षक को हिदायत देकर छोड़ दिया।

मामले का दूसरा पहलू मामल...