बगहा, मई 9 -- विवेक कुमार चनपटिया। सरकारी विद्यालय में नौवीं कक्षा की छात्राओं के साथ अभद्रता करने एवं धमकी देने वाले नाबालिग मनचले को पुलिस ने अभिरक्षा में ले लिया है। अब पुलिस उसे किशोर न्यायालय परिषद के समक्ष प्रस्तुत करेगी। इसकी जानकारी चनपटिया थानाध्यक्ष अमित कुमार ने शनिवार को दी। उन्होंने बताया कि विद्यालय के एचएम ने थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। ज्ञात हो कि गत गुरुवार की सुबह चनपटिया के एक सरकारी विद्यालय में लंच के वक्त 9वीं कक्षा में घुसकर एक मनचले ने अभद्रता की थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.