छात्राओं व महिलाओं से संवाद कर सुरक्षा व सशक्तीकरण के लिए किया प्रेरित
उरई, मार्च 24 -- जालौन। कोतवाली की एंटी रोमियो टीम द्वारा मिशन शक्ति फेस पांच (द्वितीय चरण) के अंतर्गत कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं और महिलाओं से संवाद कर उन्हें सुरक्षा, सशक्तिकरण और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। गूढ़ा न्यामतपुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में आयोजित मिशन शक्ति कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने छात्राओं को आपातकालीन और सहायता हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। इसमें वीमन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, एम्बुलेंस सेवा 108, चाइल्ड लाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, महिला हेल्पलाइन 181 और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के बारे में बताया गया। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव के लिए साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी भी दी गई। महिला चौकी प्रभारी मधु देवी ने छा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.