छात्राओं में नेतृत्व और आत्मविश्वास बढ़ाने को विद्यार्थी परिषद का शिविर शुरू
शाहजहांपुर, मई 27 -- शाहजहांपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर इकाई जलालाबाद ने बुधवार को आचार्य राम मोहन मिश्र सरस्वती विद्या मंदिर में तीन दिवसीय छात्रा व्यक्तित्व विकास शिविर का शुभारंभ किया। शिविर का उद्देश्य छात्राओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और सामाजिक जागरूकता बढ़ाना है।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना से हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय महामंत्री चंद्रेश गुप्ता और विशिष्ट अतिथि महिला उपनिरीक्षक कुमारी काजल रहीं। अध्यक्षता जिला संगठन मंत्री संदीप सागर ने की। चंद्रेश गुप्ता ने कहा कि छात्राएं देश का भविष्य हैं और शिक्षा के साथ चरित्र निर्माण जरूरी है। कुमारी काजल ने साइबर सुरक्षा, महिला हेल्पलाइन 1090 और आत्मरक्षा की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- छात्राओं में नेतृत्व और आत्मविश्वास बढ़ाने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.