वाराणसी, अप्रैल 26 -- वाराणसी। उत्तम फाउंडेशन की ओर से स्त्री स्वाभिमान अभियान के तहत शनिवार को पिंडरा स्थित शिव कुंवरी बालिका इंटर कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए निःशुल्क सेनेटरी पैड वितरित किया गया। डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार की पत्नी कोमल वर्मा मुख्य अतिथि रहीं। उन्होंने स्वच्छता, स्वास्थ्य और आत्मसम्मान के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर प्रधानाचार्या सविता दुबे, फाउंडेशन के संस्थापक शक्ति सिंह, शिक्षकगण, स्टाफ एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- ईंट भट्ठा पर मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता चौपाल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.