छात्राओं पर अश्लील टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार
इटावा औरैया, मई 17 -- सैफई। चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज हैवरा के बाहर महिलाओं और छात्राओं पर अश्लील टिप्पणी व अभद्र इशारे कर रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 16 मई की शाम सूचना मिली कि कॉलेज गेट के पास एक युवक महिलाओं और छात्राओं पर अभद्र टिप्पणियां कर रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने युवक की गतिविधियों की पुष्टि कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अंशू कुमार निवासी बरौली कला बताया। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक संजय कुमार, महिला उपनिरीक्षक सुमन पाल सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। यह भी पढ़ें- छात्रा से अश्लील डिमांड पर LU में उबाल, जेल गए प्रोफेसर का फोन-लैपटॉप जब्त; बड़े ऐक्शन की तैयारी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.