बुलंदशहर, मार्च 14 -- एकेपी डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम इकाई एंजेल्स के सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम उस्मापुर में चल रहा है।जिसके चतुर्थ दिवस का शुभारंभ एन एस एस लक्ष्य गीत उठो समाज के लिए के साथ में हुआ। स्वयंसेविकाओं ने शिविर स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाया। स्वयंसेविकाओं व ग्राम के बच्चों नेने स्वयंसेविका सरिता व अरीशा के निर्देशन में योग का अभ्यास किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ मनु ने बताया कि आज की थीम भारतीय ज्ञान परंपरा में स्वास्थ्य है। आज विषय विशेषज्ञ के रूप में प्राकृतिक चिकित्सक नरेश आर्य ने कहा कि भारतीय ज्ञान प्रणाली में स्वास्थ्य को समग्र रूप से देखा जाता है, जिसमें शरीर, मन और आत्मा के संतुलित विकास पर जोर दिया जाता है। यह आयुर्वेद को जीवन का विज्ञान बताया जो कि योग पर आधारित है, जो आहार-विहार, दिनचर्या और प्राणाय...