पीलीभीत, अप्रैल 1 -- पीलीभीत। राम लुभाई साहनी राजकीय महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से चतुर्थ एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. सचिन गिहार और कार्यक्रम अधिकारी डॉ. बरखा ने किया। स्वयंसेवकों ने विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। स्वच्छता अभियान, जल संरक्षण जागरूकता रैली, ग्राम/स्थानीय क्षेत्र में जनसंपर्क तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। अंत में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. बरखा ने धन्यवाद जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...