छात्राओं ने स्लोगन बनाकर नशमुक्ति का दिया संदेश
संभल, अगस्त 6 -- राजकीय महाविद्यालय में गुरुवार को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत स्लोगन प्रतियोगिता और नशामुक्ति शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने नशे के दुष्प्रभावों को दर्शाते हुए प्रेरक स्लोगन लिखकर लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया। स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में बीए पंचम सेमेस्टर की अरीबा खानम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं रिफा रानी और संजना रानी ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान हासिल किया। जबकि शबीना तृतीय स्थान पर रहीं। प्राचार्य डॉ. राष्ट्र वर्धन ने कहा कि नशा व्यक्ति के साथ-साथ परिवार और समाज को भी नुकसान पहुंचाता है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। इस दौरान डॉ. जीत सिंह, डॉ. तनुज कुमार, डॉ. अब्दुल रहमान, प्रमोद कुमार, सवा खान, सुभाष ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.