लखनऊ, अगस्त 27 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता जन भवन के आदर्श माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने गुरुवार को आर्मी मुख्यालय पहुंचकर सैन्य अधिकारियों व सैनिकों को राखी बांधी। उन्होंने जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) मध्य उत्तर प्रदेश सब एरिया (एमयूपीएसए) मेजर जनरल मनीष कुकरेती, कर्नल रविकांत सहित अन्य वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों व सैनिकों को रक्षासूत्र बांधा। छात्राओं ने सैन्य अधिकारियों व सैनिकों को तिलक लगाकर राखी बांधी व मिठाई खिला कर रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दी। छात्राओं ने देश की सुरक्षा में भारतीय सेना के अधिकारियों व सैनिकों के महत्वपूर्ण योगदान के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की। सैन्य अधिकारियों व सैनिकों ने भी छात्राओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी। यह भी पढ़ें- Auraiya News: छात्राओं ने अधिकारियों और पुलिस जवानों की कलाई पर बांधी राखी र...