गौरीगंज, जुलाई 25 -- अमेठी। रक्षाबंधन पर्व को लेकर पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय पश्चिम दुआरा में 'लर्निंग बाय डूइंग' कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं ने देश की रक्षा में तैनात सैनिकों के सम्मान और उनका मनोबल बढ़ाने के लिए विशेष पहल की। विद्यालय की छात्राओं ने अपने हाथों से सुंदर रक्षासूत्र तैयार किए, जिन्हें सीमाओं पर तैनात फौजी भाइयों को भेजा जाएगा। रक्षासूत्र निर्माण गतिविधि में मानवी गुप्ता, दामिनी, राधा, शैलजा, अदिति, सृष्टि चौहान, संध्या शर्मा सहित अनेक छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान गृह शिल्प शिक्षिका रेखा कश्यप तथा नोडल शिक्षक अनुपम कुमार पाण्डेय ने छात्राओं का मार्गदर्शन किया और उन्हें आकर्षक व कलात्मक रक्षासूत्र बनाने की जानकारी दी। प्रधानाध्यापक राम कुमार सिंह ने बताया कि इस गतिविधि का उद्देश्य केवल रक्षासूत्र तैयार कर...