आगरा, मई 28 -- छात्राओं को व्यक्तित्व विकास के गुर सिखाए गए। जिससे छात्राओं का सर्वांगीण विकास हो सकेगा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई पटियाली द्वारा 'छात्रा व्यक्तित्व विकास शिविर' पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। गुरुवार को समापन दिवस पर मुख्य अतिथि अखिल भारतीय लोधी महासभा जिलाध्यक्ष मुनेश राजपूत, विशिष्ट अतिथि दीपक मिश्र, सत्यप्रकाश पाल ब्लॉक अध्यक्ष, जूनियर शिक्षक संघ और शिवम बघेल सदस्य, प्राथमिक शिक्षक संघ उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अतिथि में चार्विक इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाध्यापिका रुक्मणि, उप-प्रधानाध्यापिका कंचन दीक्षित, अश्विनी लोधी सह मीडिया प्रभारी, विभाग प्रमुख सौरभ दीक्षित, तहसील संयोजक अम्बुज द्विवेदी, नगर अध्यक्ष चंद्र देव दीक्षित, सह नगर मंत्री मेघा राठौर ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। साप्ताहिक शिविर के ...