मुजफ्फरपुर, फरवरी 9 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू और निजी कंपनी पीडीलाइट की तरफ से पीजी होमसाइंस विभाग में सोमवार को हस्तशिल्प कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला 11 फरवरी तक चलेगी। कार्यशाला का उद्घाटन विभागाध्यक्ष डॉ. संगीता रानी ने किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक समय में हस्तशिल्प का कौशल बहुत आवश्यक है। यह लोगों के जीवन को संवारने में सहायक है। कार्यक्रम में छात्राओं को मंडेला आर्ट, मधुबनी पेंटिंग, ग्लास पेंटिंग, कढ़ाई कला, ग्लास पेंटिंग, बंधेज कला इत्यादि सिखाया जा रहा है। गृह विज्ञान विभाग के एक्सपर्ट अर्जुन कुमार ने कहा कि आर्ट एंड क्राफ्ट जीवन को नई दिशा प्रदान करते हैं। छात्राओं में रचनात्मकता का विकास करते हैं। इस मौके पर डॉ. श्वेता प्रियदर्शनी, डॉ. रेणु कुमारी, डॉ. कुसुम कुमारी, डॉ. विदिशा मिश्रा, डॉ. अंजलि चंद्रा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.