देहरादून, जनवरी 4 -- फोटो देहरादून। रायपुर रोड स्थित बाल भवन में चल रहे जीजीआईसी अजबपुर कलां के सात दिवसीय एनएसएस शिविर में छात्राओं को आपदा प्रबंधन का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। यूथ रेडक्रास के चीफ मास्टर ट्रेनर डॉ. अनिल वर्मा ने छात्राओं को बताया कि उत्तराखंड भूकंप की दृष्टि से अति संवेदनशील है, इसलिए बचाव के तरीके सीखना जीवन रक्षक साबित हो सकता है। प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को सर्च एंड रेस्क्यू, रोप रेस्क्यू और क्षतिग्रस्त भवनों से घायलों को निकालने की विभिन्न तकनीकों का अभ्यास कराया गया। आपातकालीन स्थिति के लिए सीपीआर, रक्तस्राव नियंत्रण और प्राथमिक चिकित्सा की बारीकियां भी सिखाई गईं। कार्यक्रम अधिकारी दीप्ति रावत के निर्देशन में सुहानी, नेहा, अंकिता और मानसी सहित अन्य स्वयंसेवियों ने रेस्क्यू तकनीकों का कुशल प्रदर्शन किया।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.