देहरादून, मार्च 20 -- देहरादून। सामाजिक संस्था जन जागरण अभियान समिति ने गढ़ी कैंट स्थित ब्लूमिंग बड्स स्कूल में शिविर लगाकर 50 स्कूली छात्राओं को आत्मरक्षा, कानून और स्वास्थ्य संबंधी जनकारी दी। शुक्रवार को हुए कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पैनल अधिवक्ता लता राणा ने छात्राओं को पॉक्सो एक्ट के प्रावधान बताए। उन्होंने बताया कि किसी भी तरह की अप्रिय घटना या छेड़छाड़ होने पर शिकायत कहां और कैसे दर्ज करानी है। विश्व विजय मिश्रा ने छात्राओं को गुड टच और बैड टच का अंतर समझाते हुए उन्हें निडर बनने और आपात स्थिति के लिए मिर्ची पाउडर साथ रखने की सलाह दी। जाने-माने चिकित्सक डॉ. शैलेन्द्र कौशिक ने उत्तम स्वास्थ्य, सही खानपान और दैनिक जीवन में आयुर्वेद व अध्यात्म के बारे में बताया। साधना भट्ट और सतीक्षा सिंह ने जूडो-कराटे का प्रशिक्षण रहा।...