अलीगढ़, अप्रैल 16 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। श्री टीकाराम कन्या महाविद्यालय में मिशन शक्ति 5.0 के तहत डिजिटल जागरूकता व साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला आयोजित हुई। राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला में छात्राओं ने साइबर सुरक्षा की बारीकियां सीखीं। मुख्य वक्ता आइक्यूएसी कोऑर्डिनेटर प्रो. उम्मे कुलसुम ने छात्राओं को डिजिटल जागरूकता, साइबर अपराधों व उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने फिशिंग, फेक आईडी, ऑनलाइन ठगी और साइबर बुलीइंग जैसे खतरों के प्रति सचेत किया। एडवोकेट सोनी खान ने बढ़ते साइबर अपराधों और कानूनी सुरक्षा उपायों पर प्रकाश डाला। विभागाध्यक्ष प्रो. आरती गहरवार ने छात्राओं को इंटरनेट का सतर्कता के साथ उपयोग करने और इसके दुष्प्रभावों से बचने की सलाह दी। यह भी पढ़ें- साइबर ठगी से बचने के तरीके बताए उन्होंने साइबर हेल्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.