छात्राओं ने सीखा स्काउटिंग गाइडिंग
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 25 -- कुंडा। कृपालु महिला महाविद्यालय कुंडा में चल रहे स्काउट गाइड के प्रशिक्षण के तीसरे दिन बीएड की छात्राओं ने स्काउट गाइडिंग का वर्गीकरण, प्रोगेसिव ट्रेनिंग, पुरस्कार एवं अलंकरण के विषय में जानकारी हासिल की। प्रशिक्षक बृजेन्द्र कुमार ने छात्राओं को प्राथमिक चिकित्सा किट के उपयोग, रस्सी से विभिन्न प्रकार की गांठ बांधने की कला का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ.अशोक कुमार नागर, डॉ. वेदवती त्रिपाठी, डॉ.रेखा श्रीवास्तव, डॉ. रेखा मिश्रा, डॉ.रमेश कुमार, डॉ. शालिनी पांडेय आदि मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.