बेगुसराय, अप्रैल 6 -- बेगूसराय। कृष्णमूर्ति पब्लिक स्कूल में रविवार को धूमधाम से वार्षिक समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस क्रम में छात्र-छात्राओं कीओर से नृत्य, संगीत, नाटक सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में करुणा निधि प्रसाद आर्य (सचिव, एजीजेएम गूसराय) एवं विशिष्ट अतिथि एडीएम बृज किशोर चौधरी थे। प्राचार्या शर्मिला कुमारी ने बताया कि वार्षिक समारोह का उद्देश्य छात्रों की प्रतिभा को निखारना एवं उन्हें मंच प्रदान करना है। कार्यक्रम के सफल संचालन में शिक्षक अरविंद कुमार, राहुल कुमार, अभिनव कुमार एवं दौलत कुमार की अहम भूमिका रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.