गोरखपुर, मार्च 31 -- गोरखपुर। सरस्वती विद्या मंदिर महिला महाविद्यालय, आर्यनगर में विदाई समारोह का आयोजन मंगलवार को हुआ। मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. महेंद्र अग्रवाल ने छात्राओं का मनोबल बढ़ाते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। में छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों लोगों का मन मोह लिया। इस मौके पर संस्थान प्रमुख शिवजी सिंह, प्राचार्या डॉ. रीना त्रिपाठी ने छात्राओं को शुभाशीष प्रदान करते हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...