हरिद्वार, मार्च 8 -- एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स जगजीतपुर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर साहित्यिक क्लब ने विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। इसका शुभारंभ प्राचार्य डॉ. तृप्ति अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। छात्राओं ने समूह चर्चा, स्लोगन लेखन और महिलाओं की सुरक्षा पर विचार रखे। निक्की, आकृति, पायल, भूमि, भावना, मनप्रीत और ममता सहित कई छात्राओं ने विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लिया। छात्राओं और शिक्षिकाओं ने फन गेम्स में भी हिस्सा लिया। इसका संचालन साहित्यिक क्लब की प्रमुख सुनीति त्यागी और सह-प्रमुख दीपिका ने किया। सदस्य रश्मि सक्सेना, करुणा नेहरा और रूपा विश्नोई का सहयोग रहा। चेयरमैन संदीप चौधरी ने भी महिला दिवस पर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर दीपशिखा वोहरा, वंदना सैनी, दीपाली अग्रवाल, डॉ. तनु चंद्रा, डॉ. निधि जोशी, रीना भी मौजूद रहीं।
हिंदी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.