हल्द्वानी, मई 19 -- लालकुआं। भारत विकास परिषद द्वारा नगर के दो सरकारी स्कूलों में तीन दिवसीय बाल संस्कार शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं को विभिन्न जानकारियां उपलब्ध कराते हुए समाज में रहन-सहन के तौर तरीके सिखाए गए। भारत विकास परिषद शाखा लालकुआं द्वारा राजकीय कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय लालकुआं और जीजीआईसी लालकुआं में तीन दिवसीय बाल संस्कार शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 130 छात्राओं को संस्कारित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...