अमरोहा, फरवरी 11 -- रहरा। चौधरी बिहारी सिंह त्यागी कन्या इंटर कालेज की छात्राओं ने बुधवार को चंदनपुर की त्रिवेणी शुगर मिल का भ्रमण कर गन्ने से चीनी बनने की प्रक्रिया को समझा। मिल उपाध्यक्ष आमोद कुमार शर्मा और विद्यालय डायरेक्टर ब्रह्मदत्त त्यागी ने छात्राओं को सम्मानित किया। मिल उपाध्यक्ष शर्मा ने गन्ने से चीनी बनने की प्रक्रिया को समझाते हुए कहा कि किसान अगर गन्ने की अच्छी वेरायटी की खेती करें तो अच्छी पैदावार प्राप्त कर सकते हैं। इससे मिल व किसान दोनों को फायदा होगा। उन्होंने छात्राओं को बोर्ड परीक्षा में पूरी मेहनत व लगन से अच्छे अंक प्राप्त करने की कामना करते हुए अग्रिम शुभकामना दीं। छात्राओं ने चीनी की पैकिंग से लेकर मिल द्वारा तैयार की जा रही 10 मेगा वाट बिजली की प्रक्रिया को भी जाना। इस दौरान एचआर हेड अमेज कुमार सिंह, टीएस रजोरिया,...