मेरठ, मार्च 6 -- सेंट जोसेफ्स गर्ल्स डिग्री कॉलेज सरधना में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वाधान में सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य सिस्टर क्रिस्टीना लुईस के मार्गदर्शन में किया गया। शुक्रवार के कार्यक्रम का शीर्षक 'स्वच्छता ही सेवा' रखा गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात स्वयंसेविकाओं ने एनएसएस लक्ष्यगीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में 'स्वच्छता ही सेवा' विषय पर अपने विचार व्यक्त किए तथा स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके बाद स्वयंसेविकाओं द्वारा जागरुकता रैली निकाली गई, जिसमें आसपास के क्षेत्र में लोगों को स्वच्छता बनाए रखने, पर्यावरण की सुरक्षा करने और समाज को स्वच्छ रखने के लिए जागरूक किया गया। शिविर में एनएस धींगायान ने छात्राओं को नैतिक मूल्यों एवं नैतिक जीवन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.