प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 17 -- कुंडा, संवाददाता। कृपालु महिला महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेवी छात्राओं ने मंगलवार को जागरूकता अभियान रैली निकाली। इसके पहले कालेज परिसर में स्वयंसेवी छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम अधिकारी डॉ.रेखा शुक्ला ने कहा कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सुरक्षित यातायात, सामाजिक उत्तर दायित्व, संवेदनशीलता की भावना को विकसित करना है। उन्होंने कहा कि आप सड़क पर केवल अपने लिए नहीं दूसरों के लिए भी चलते हैं। वाहन चलाना केवल अधिकार नहीं जिम्मेदारी भी है। सुरक्षित रहना, सुरक्षित रखना हर नागरिक का कर्तव्य है। सच्ची सभ्यता का परिचय ट्रैफिक नियमों का पालन, दूसरों के प्रति सहानुभूति से होता है। इस मौके पर डॉ.निभा रानी, कीर्ति शर्मा, बबिता सरोज, सुरेश कुमार आदि मौजूद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.