छात्राओं ने ली राष्ट्रीय एकता और सद्भाव की शपथ
गोरखपुर, अगस्त 14 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर शुक्रवार को महाराणा प्रताप महिला पीजी कॉलेज, रामदत्तपुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रीय एकता और सद्भाव बनाए रखने की शपथ ली। कार्यक्रम का शुभारंभ देश विभाजन की त्रासदी में जान गंवाने वाले असंख्य निर्दोष पीड़ितों की स्मृति में मौन श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। इतिहास विभाग की डॉ. अर्चना गुप्ता ने 'विभाजन की विभीषिका' विषय पर विस्तृत व्याख्यान दिया।उन्होंने कहा कि विभाजन केवल सीमाओं का रेखांकन नहीं था, बल्कि करोड़ों लोगों के विस्थापन, अपार पीड़ा, मानसिक आघात और सांस्कृतिक जड़ों से बिछड़ने की दर्दनाक दास्तान भी था। यह भी पढ़ें- विभाजन की कठिन परिस्थितियों के बारे में दी जानकारी प्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.