रांची, नवम्बर 11 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विमेंस कॉलेज में झारखंड स्थापना दिवस और राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को समारोह का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) और लिटरेरी क्लब की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता रांची विश्वविद्यालय के एनएसएस के समन्वयक डॉ ब्रजेश कुमार ने की। कार्यक्रम की शुरुआत समृद्ध, स्वच्छ और शिक्षित झारखंड के निर्माण के लिए शपथ ग्रहण से हुई। छात्राओं ने सामूहिक रूप से राज्य के विकास, स्वच्छता, शिक्षा और सांस्कृतिक संरक्षण के प्रति अपने समर्पण का संकल्प लिया। प्राचार्या डॉ विनीता सिंह ने कहा कि झारखंड सिर्फ प्राकृतिक संपदाओं का प्रदेश नहीं है, बल्कि यह मेहनत, साहस, लोकसंस्कृति और ज्ञान की भूमि है। युवा पीढ़ी को शिक्षा, स्वच्छता, पर्यावरण और संस्कृति के संतुलन के माध्यम से एक समृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.