छात्राओं ने लिया स्काउट गाइड का प्रशिक्षण
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 23 -- कुंडा, संवाददाता। कृपालु महिला महाविद्यालय कुंडा में बीएड छात्राओं के लिए पांच दिवसीय विशेष परिचयात्मक प्रशिक्षण शिविर (भारत स्काउट गाइड) की शुरुआत शनिवार को हुई। कार्यक्रम की शुरुआत जगद्गुरु कृपालुजी की आरती, वंदना के साथ हुई। शिविर में मुख्य प्रशिक्षक बृजेन्द्र कुमार एएलटी छात्राओं को स्काउट गाइड आंदोलन की मूल भावना, उद्देश्य, अनुशासन, सेवाभाव एवं राष्ट्र निर्माण में इसकी भूमिका के विषय में जानकारी दी। स्काउट परंपराओं, स्काउट ताली, दल भावना एवं विभिन्न प्रारम्भिक गतिविधियों का व्यवहारिक प्रदर्शन भी कराया। प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार नागर ने विचार रखे। इस मौके पर बीएड विभाग की प्रवक्ता वेदवती त्रिपाठी, रेखा श्रीवास्तव, रेखा मिश्रा, रमेश कुमार यादव, शालिनी पांडेय आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- पांच दिवसीय स्काउट-गाइड ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.