मथुरा, मई 14 -- हनुमान प्रसाद धानुका सरस्वती बालिका विद्या मंदिर का कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर हर्ष और उत्साह से गूंज उठा। कॉमर्स वर्ग की नित्या गर्ग ने 99.2% अंक प्राप्त कर जिला टॉप कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय के परिणामों में कॉमर्स वर्ग से जया पाण्डेय 97.6%, कला वर्ग से विधि राजावत 98.8%, कविता गौतम 97.6% तथा विज्ञान वर्ग से नव्या अग्रवाल ने 94.8% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। छात्राओं ने एकाउंटेंसी, एप्लाइड गणित, एफएमएम, वेब एप्लीकेशन, मनोविज्ञान, पेंटिंग, मास मीडिया, संस्कृत, संगीत सहित विभिन्न विषयों में 100 में से 100 अंक हासिल किए। कुल 53 छात्राओं ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए।प्रधानाचार्या यह भी पढ़ें- सीबीएसई 12वीं परीक्षा परिणाम: सृष्टि कुमारी 96 प्रतिशत के साथ जिले में अव्वल ...