छात्राओं ने लगाए सैकड़ों पौधे, संरक्षण का लिया संकल्प
महाराजगंज, जुलाई 15 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने और एक पेड़ मां के नाम अभियान को गति देने के उद्देश्य से दिग्विजयनाथ बालिका इंटर कॉलेज चौक बाजार में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने विद्यालय परिसर में औषधीय एवं फलदार पौधों का रोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया।कार्यक्रम में नीम, आंवला, कचनार, हरसिंगार, आम और अमरूद सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। प्रधानाचार्या सपना सिंह के नेतृत्व में प्रत्येक छात्रा ने अपनी माता के नाम एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। छात्राओं ने पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ का सामूहिक संकल्प लिया और पौधों की सुरक्षा का दायित्व निभाने का भरोसा दिलाया। यह भी पढ़ें- Hapur News: स्कूली बच्चों ने लगाया एक पेड़ मां के नाम इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.