प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 13 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत साकेत इंटर कॉलेज एवं साकेत गर्ल्स पीजी कॉलेज की छात्राओं ने सोमवार को श्यामा देवी महिला विश्वविद्यालय, राजापुर कला नगर पंचायत गड़वाड़ा परिसर में पौधरोपण किया। कार्यक्रम में करीब एक हजार पौधे रोपे गए। शुभारंभ साकेत ग्रुप ऑफ कॉलेज के संस्थापक अरविंद श्रीवास्तव ने किया। उन्होंने छात्राओं को पौधों के नियमित संरक्षण की शपथ दिलाई। परिसर में शीशम, गुलमोहर, नींबू, अमरूद, जामुन, नीम, चिलबिल सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। साकेत गर्ल्स इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश श्रीवास्तव ने कहा कि पौधे जीवन का आधार हैं। श्यामा देवी महिला विश्वविद्यालय की प्राचार्य डॉ. निर्मला श्रीवास्तव ने छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताया। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: ...