छात्राओं ने राखी के धागे पेड़ों में बांध मनाया रक्षाबंधन
रामगढ़, अगस्त 27 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। आदिवासी बिरसा बाल विद्यालय रेलीगढ़ा दोतल्ला के छात्राओं ने पेड़-पौधों को राखी बांधकर रक्षाबंधन मनाया। रक्षा बंधन के पर्व पर छात्राओं ने पौधों को राखी बांध कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया है। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने कहा कि हम अपनी परंपराओं को पर्यावरण संरक्षण के साथ जोड़कर आगे बढ़ें तो पर्यावरण संरक्षण के साथ ही समाज में परंपराओं के प्रति सकारात्मक सोच भी विकसित होगी। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य गोविंद प्रजापति, शिक्षिका अनिता बेक, अनिता कुमारी, आकृति सिन्हा, मानस सिन्हा, राजेंद्र साहू, मुस्कान कुमारी, अंजली मुंडा, उर्सला कुजूर, डैसी रानी, दुर्गेश सिन्हा और विद्यालय की छात्रा उपस्थित थीं। यह भी पढ़ें- Saraikela News: अशोका इंटरनेशनल स्कूल में 'तरू भ्राता' कार्यक्रम: बच्चों ने खु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.