छात्राओं ने रंगोली, क्विज प्रतियोगिता में लिया उत्साहपूर्वक भाग
हमीरपुर, सितम्बर 26 -- हमीरपुर। गंगा स्वच्छता पखवाड़ा एवं सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज एवं सरदार पटेल बालिका इंटर कॉलेज में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं के बीच रंगोली एवं क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं एवं युवाओं में गंगा नदी की स्वच्छता, संरक्षण तथा पर्यावरण के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा। प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्राओं को गंगा एवं जल संरक्षण, स्वच्छता तथा पर्यावरण संरक्षण के महत्व की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं एवं उपस्थित स्टाफ को गंगा स्वच्छता एवं संरक्षण के प्रति जागरूक रहने तथा अन्य लोगों को भी प्रेरित करने की गंगा शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर दोनों विद्यालयों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.