बिजनौर, फरवरी 10 -- नहटौर। नहटौर डिग्री पीजी कालेज, नहटौर में राष्ट्रीय सेवा योजना छात्रा इकाई का एक दिवसीय शिविर सड़क सुरक्षा दिवस के रूप में मनाया गया। रासेयो स्वयंसेविकाओं ने कोतवाली रोड पर आने जाने वाले राहगीरों को यातायात नियमों की जानकारी दी । मंगलवार को छात्राओं ने वाहन चालकों को बताया कि हमें अनिवार्य रूप से दुपहिया वाहन चलाते हुए हेलमेट का प्रयोग करना चाहिए । ओवरटेकिग से बचना चाहिए, स्पीड में गाड़ी न चलाये। उन्होंने कहा कि सावधानी बहुत जरूरी है क्योंकि कहा भी जाता है कि दुर्घटना से देर भली। इस अवसर पर कु. शीतल, मानसी, इकरा, सबा, तसमिया,, शीबा, अंजली, हिमांशी, पायल, मनीषा, काजल, राशि, निशा, रफत,, मरियम, रोजी, सानिया, तानिया, राधिका, सलोनी, गुडिया, आकांक्षा, अनुष्का, मुस्कान, तनु, नेहा आदि उपस्थित रही ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.