मेरठ, मई 21 -- जिला पंचायत एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मेला नौचंदी पटेल मंडप सभागार में भगीरथी कन्या इंटर कॉलेज लालकुर्ती एवं कनोहर लाल कन्या महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गईं। छात्राओं ने भारत की पौराणिक, देशभक्ति एवं मोबाइल द्वारा सामजिक कुरीतियों दुष्प्रभावों का समागम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। शुभारंभ समाजसेवी नरेंद्र राष्ट्रवादी, जिला पंचायत के अभियंता मुकेश कुमार, सुदेश एवं शिक्षा विभाग से डॉ. गौरव पाठक, शैली पूनिया ने किया। भागीरथी कन्या इंटर कॉलेज की कक्षा चार एवं पांच की छात्राओं ने नृत्य नाटिका से चंद्रयान मिशन यात्रा का भावनात्मक मंचन किया। कनोहरलाल महाविद्यालय की छात्राओं ने मोबाइल के दुष्प्रभावों विषय पर नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। प्रस्तुति में शिक्षिकाओं ग...