कानपुर, अप्रैल 8 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता दयानंद गर्ल्स पीजी कॉलेज में मिट्टी के पात्रों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में छात्राओं ने चाक पर बनाए गए पात्रों तथा अन्य मिट्टी की कृतियों का प्रदर्शन किया। राज्य ललित कला अकादमी के संयुक्त प्रयास में चित्रकला विभाग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला में मूर्तिकला कलाकार जेबी यादव ने प्रशिक्षण दिया। संयोजिका डॉ. शुभम शिवा की देखरेख में लगभग 30 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रदर्शनी का उद्घाटन जेबी यादव, प्राचार्य डॉ. वंदना निगम, निदेशक डॉ. अर्चना वर्मा ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...