छात्राओं ने मार्च निकाल परिसर में मांगी सुरक्षा
वाराणसी, अक्टूबर 2 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बीएचयू परिसर में महिला सुरक्षा के मुद्दों को लेकर गुरुवार की शाम दिशा छात्र संगठन के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने मार्च निकाला। विश्वनाथ मंदिर से मार्च महिला महाविद्यालय चौराहे तक गया। मार्च में शामिल छात्रों ने महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने, उत्पीड़न और हिंसा की घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई और दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई। दिशा छात्र संगठन के कार्यकर्ता ध्रुव ने कहा कि यह मार्च किसी एक घटना तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं के खिलाफ होने वाले सभी अत्याचार के विरोध में आयोजित किया गया है। छात्र संगठन ने महिलाओं को सुरक्षित और सम्मानजनक माहौल उपलब्ध कराने की मांग करते हुए कहा कि समाज में महिलाओं के प्रति हिंसा और भेदभाव के खिलाफ सामूहिक रूप से आवाज उठाने की जरूरत है। यह भी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.